|

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के प्रधान इमरान खान को बंदी बनाने के पश्चात पाक में हो रहा हिंसाचार दूसरे दिन भारी मात्रा में जारी था । इसमें अब तक ६ लोगों की मृत्यु हुई है ।
१. इमरान खान के समर्थक एवं उनके ‘पाकिस्तान तेहरीक-ए-इन्साफ’ (पीटीआइ) पक्ष के कार्यकर्ता पेशावर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, लाहौर आदि शहरों में हिंसाचार, आगजनी और तोडफोड कर रहे हैं । ९ मई को उन्होंने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में तोडफोड की । सेना के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के निवासस्थान में घुसकर तोडफोड की । लाहौर में गवर्नर हाउस जला दिया । कराची के कैंट परिसर में तोडफोड की । १० मई को पेशावर में रेडियो केंद्र जला दिया । कहा जाता है कि कुछ स्थानों पर समर्थकों द्वारा गोलीबारी भी की गई । दूसरी ओर पीटीआइ पक्ष ने वैध मार्ग से आंदोलन करने का आवाहन किया है ।
२. इस हिंसाचार की पृष्ठभूमि पर देशभर के निजी विद्यालय बंद रखे गए हैं । राजधानी इस्लामाबाद और पंजाब प्रांत में २ दिनों के लिए धारा १४४ (जमावबंदी) लागू है, तो पेशावर में ३० दिनों के लिए धारा १४४ लागू की गई है । इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि हिंसाचार में ५ अधिकारी घायल हो गए । ४३ आंदोलनकारियों को बंदी बनाया गया है ।
३. इमरान खान के पीटीआइ पक्ष के सैकडों कार्यकर्ताओं को बंदी बनाने का समाचार पाक के प्रसारमाध्यमों ने दिया है । दूसरी ओर इस पक्ष के नेता शाह महमूद कुरेशी ने कहा है कि देश में हो रहा हिंसाचार हमारे पक्ष के कार्यकर्ता नहीं, अपितु सरकार के गुंडे कर रहे हैं । हमारे कार्यकर्ताओं ने कहीं कोई तोडफाेड नहीं की है।
इमरान खान की गिरफ्तारी से जल उठा पाकिस्तान, सेना-पुलिस के खिलाफ खड़ी हुई जनता, अबतक 6 की मौतhttps://t.co/Ym0Vcu6PPG
— News24 (@news24tvchannel) May 10, 2023
विदेश में भी आंदोलन !
पाकिस्तान ही नहीं, अपितु जगत के कुछ देशों में भी इमरान खान के समर्थकों द्वारा उनके बंदी के विरोध में आंदोलन किए जा रहे हैं । इसमें अमेरिका को शिकागो एवं न्यूयॉर्क शहर, ब्रिटन के लंदन एवं मेंचेस्टर में निदर्शन किए जा रहे हैं । पाक के दूतावास के बाहर भी आंदोलन किए जा रहे हैं ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !