
कराची – पाकिस्तान के परराष्ट्रमंत्री बिलावल भुट्टो की बहन फातिमा भुट्टो ने निकाह करने के पश्चात अपने पति ग्राहम जिब्रान के साथ यहां के ऐतिहासिक महादेव मंदिर में जाकर दर्शन लिए । इसलिए सामाजिक माध्यमों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है । ४० वर्षीय फातिमा पाकिस्तान के दिवंगत प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती और पाकिस्तान के भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भांजी है । फातिमा का पति ग्राहम ईसाई है और अमरीकी नागरिक है । इस अवसर पर मंदिर में जाकर उन्होंने दुग्धाभिषेक किया । इस प्रसंग में उनके साथ भाऊ जुल्फिकार अली भुट्टो (जूूनियर) एवं कुछ हिन्दू नेता उपस्थित थे ।
Pakistan: बिलावल भुट्टो की बहन ने निकाह के बाद कराची के हिंदू मंदिर में जाकर किए दर्शन, सोशल मीडिया पर हलचल#Pakistan #BilawalBhutto #FatimaBhutto #HinduTemplehttps://t.co/ue5GugUmTU
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 2, 2023
संपादकीय भूमिकाध्यान दें ! मंदिर में जाकर दर्शन लेनेवाले पाकिस्तान के मुसलमान नेता मंदिरों पर आक्रमण रोकने के लिए कुछ भी नहीं करते ! |
पुरातत्व विभाग से संबंधित लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करें ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।