|

माजलगाव (जिला बीड) – उत्तर प्रदेश के कुख्यात गुंडे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की १५ अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इसके उपरांत यहां के चौराहे पर अतीक और अशरफ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे । इन पोस्टरों पर दोनों का ‘शहीद’ के रूप में उल्लेख किया गया था, तथा पोस्टर पर दोनों की हत्या का सार्वजनिक निषेध किया गया था । इस विषय में जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल यह पोस्टर हटाए । पुलिस ने बताया कि, यहां के ‘मोहसिन भैया मित्र मंडल’ की ओर से ये फलक लगाए गए थे । इस प्रकरण में दो लोगों को बंदी बनाने के साथ ही पुलिस मोहसिन पटेल की खोज कर रही है ।
अतिक अहमदच्या हत्येच्या निषेधाचे महाराष्ट्रात झळकले बॅनर, केला शहीद असा उल्लेख, काय लिहिलंय बॅनरवर? #AtiqueAhmed #Maharashtrahttps://t.co/tLV9btjG8w
— LoksattaLive (@LoksattaLive) April 19, 2023
संपादकीय भूमिकाइससे स्पष्ट होता है कि, ऐसे लोगों को पुलिस और कानून का जरा भी भय नहीं ! इस प्रकार गुंडों के पोस्टर लगाने का साहस करनेवालों की कठोरता से जांच कर उन पर कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है ! |
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेंगे !’ – Jamaat-e-Islami