अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या का प्रकरण

भाग्यनगर (तेलंगाना) – अतीक और अशरफ की हत्या में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की भूमिका क्या है, पुलिस और प्रसार माध्यमों की उपस्थिति में हत्या करने वाले ये लोग कौन हैं, इसकी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए । मैं न्यायालय से विनती करता हूं कि, इस प्रकरण की स्वयं आगे आकर जांच करनी चाहिए । न्यायालय को समिति गठित करनी चाहिए । एक जांच दल स्थापित कर और समयबद्ध जांच करें, जिसमें उत्तर प्रदेश का कोई भी अधिकारी नहीं होना चाहिए । जांच समय में पूर्ण होनी चाहिए, ऐसी मांग एम.आई.एम. के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने की है । ‘हत्या का दायित्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर है । उनमें यदि संवैधानिक नैतिकता जीवित है, तो उन्हें त्यागपत्र देना चाहिए’, ऐसी मांग उन्होंने की । ओवैसी ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार कानून के अनुसार नहीं, अपितु बंदूक के बल पर चल रही है । इस कारण लोगों का संविधान पर विश्वास अल्प ही होगा ।
संपादकीय भूमिकाएक गुंडे की हत्या के उपरांत शोर करने वाले असदुद्दीन ओवैसी के मुख से कभी कट्टरपंथी मुसलमानों के हाथों हिन्दुओं की हत्या होने के उपरांत ‘एक शब्द’ भी नहीं *निकलते, यह ध्यान में लें ! |
माफियाओं को नर्क में अथवा कारागृह में ही भेजेंगे – CM Yogi Adityanath
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए