|

भोपाल (मध्य प्रदेश) – राज्य के मोरेना में ‘सेंट मेरी’ नामक ईसाई पाठशाला के प्रधान अध्यापक फादर डायनोसियस आर.बी. तथा व्यवस्थापक के कक्ष से विदेशी दारू की १९ बोतलें, महिलाओं के अंतर्वस्त्र तथा ‘कंडोम’ के पाकिट नियंत्रण में लिए गए हैं । नगर की प्रसिद्ध पाठशालाओं में एक इस पाठशाला का जांच दौरा करने हेतु बाल सुरक्षा आयोग दल वहां पहुंचा था । इस समय ये आपत्तिजनक वस्तुएं हाथ लगीं । यह प्रकरण सामने आने पर जिलाधिकारी ने पाठशाला बंद करने का आदेश दिया है । पाठशाला को ताला लगा दिया गया है तथा इस प्रकरण में पुलिस ने अन्वेषण आरंभ कर दिया है ।
स्कूल के प्रिंसिपल के आवास से शराब की बोतलें सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद#Morena #SaintMarySchool #MadhyaPradesh @vikramsinghjat7https://t.co/Vq36bttHI7
— ABP News (@ABPNews) March 26, 2023
१. जांच के समय मध्य प्रदेश के बाल सुरक्षा आयोग की सदस्या निवेदिता शर्मा तथा जिला शिक्षाधिकारी ए.के. पाठक उपस्थित थे ।
२. कार्यवाही के उपरांत हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाठशाला के बाहर निषेध आंदोलन किया ।
३. इस प्रकरण में प्रधान आचार्य फादर डायनोसियस आर.बी. ने कहा कि पाठशाला में दारू की बोतलें किसी शिक्षक ने लाई होंगी । कंडोम के पाकिट कैसे आए, इस विषय में मुझे ज्ञात नहीं ।
पाठशाला की मान्यता रद्द करने हेतु ब्योरा प्रस्तुत करेंगे ! – बाल सुरक्षा आयोगइस संदर्भ में प्रसारमाध्यमों से बोलते समय निवेदिता शर्मा ने कहा कि यद्यपि इस पाठशाला में चर्च भी हैं तथा पाठशाला के परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं, तब भी जिन कक्षों में दारू की बोतलें तथा आपतिजनक वस्तुएं पाई गई, वहां वे नहीं हैं । उसीप्रकार एक व्यक्ति को रहने के लिए ७ कक्षों की आवश्यकता कैसे होती है ? यहां १२ पलंग तथा रसोई घर भी है । यहां प्रधान अध्यापक तथा व्यवस्थापक का वास्तव्य है । इस प्रकरण में पाठशाला की मान्यता रद्द करने हेतु जिलाधिकारी को आयोग ब्योरा प्रस्तुत करेंगे । |
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओ, मिशनरी पाठशालाओं का यथार्थ स्वरूप जानें ! इससे पूर्व भी मिशनरी पाठशालाओं में अनुचित प्रकरण सामने आए हैं । ऐसी पाठशालाओं में विद्यार्थियों को किस प्रकार की शिक्षा दी जाती होगी, इसका विचार न ही करें तो अच्छा ! |
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।