पाकिस्तान के साथ ६ देशों के ९ संगठन कार्यरत !

चंडीगढ – पाकिस्तान के साथ ६ भिन्न-भिन्न देशों में कार्यरत ९ संगठन पंजाब में आतंकवाद तथा रक्तपात करने की तैयारी कर रहे हैं । इसमें पाकिस्तान से संबंधित रणजीत सिंह नीता की ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’, वाधवा सिंह बब्बर की ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ तथा परमजीत सिंह पंजवार की ‘खालिस्तान कमांडो फोर्स’ संगठनों का समावेश है ।
Nine groups, operating from six countries including #Pakistan, are responsible for spreading #terror and #violence in Punjab, claimed police and intelligence officials in #Punjab https://t.co/yaiImhrWCe
— Economic Times (@EconomicTimes) March 22, 2023
‘इकॉनॉमिक टाईम्स’ ने पुलिस तथा गुप्तचर अधिकारियों का संदर्भ देकर कहा है कि ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स ’ के हरदीप सिंह निज्जर लंदन में, ‘खालिस्तान लिबरेशन फोर्स’ के गुरजीत सिंह चीमा कैनडा में, तथा गुरमीत सिंह उपाख्य बग्गा एवं ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के भूपिंदर सिंह भिंड जर्मनी में रहते हैं ।
पंजाब के खालिस्तानवादियों की कार्यवाहियों में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका ‘इंडो-कैनेडियन नार्कोटिक्स सिंडिकेट’ द्वारा निभाई जा रही है, जो ‘ब्रदर्स कीपर्स’ टोली के रूप में प्रसिद्ध है । पंजाब में खालिस्तानी भावनाओं को भडकाने के प्रयासों को इन समूहों द्वारा छिपी पद्धति से सहायता की जा रही है । पंजाब के आतंकवाद विरोधी दल के एक अधिकारी ने ऐसा बताया ।
संपादकीय भूमिकाऐसे षड्यंत्रों को नष्ट करने हेतु अब केंद्र सरकार को कडे कदम उठाने चाहिए ! |
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
वारकरियों को ‘घुसखोर’ (घुसपैठिया) कहकर अपमानित करने वालों का सार्वजनिक विरोध, एवं हिंदुत्वनिष्ठ संतों का भव्य सम्मान किया जाएगा ! – श्री सुनील घनवट, हिन्दू जनजागृति समिति
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय