रा.स्व. संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल का केंद्र सरकार को सलाह

नई देहली – भारत सरकार आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को २५-५० लाख टन गेहूं भेजकर पड़ोस धर्म निभाए, यह सलाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने केंद्र सरकार को दी है । चलचित्र निर्माता इकबाल दुर्रानी द्वारा देहली में आयोजित कार्यक्रमात में वे बोल रहे थे । इस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी उपस्थित थे ।
BREAKING: India 🇮🇳 can offer Wheat to Pakistan 🇵🇰, says RSS Joint General Secy Krishna Gopal. pic.twitter.com/ts9OIFxJLc
— RashtraNow (@RashtraNow) February 24, 2023
डॉ. कृष्ण गोपाल ने आगे कहा,
१. पाकिस्तान में गेहूं का आटा २५० रुपए किलो बिक रहा है, यह सुनकर बुरा लगता है । हम उन्हें आटा भेज सकते हैं । यद्यपि पाकिस्तान भारत से मांग नहीं रहा है; फिर भी उसे २५-५० लाख टन गेहूं दे देना चाहिए । ७० वर्ष पहले वे हमारे साथ ही थे ।
२. पाकिस्तान हमसे लड़ता रहता है । भारत के विरुद्ध ४ युद्ध हुए हैं । आक्रमण हमेशा पाकिस्तान ही आरंभ करता रहा है । वह दिन-रात हमारा अपमान करता रहता है । फिर भी, वह सुखी रहे, यह हमारी इच्छा है ।
३. दोनों देशों के बीच इतनी दूरियों से क्या लाभ ? उनके देश में एक कुत्ता भी भूखा न रहे, यह हमारी इच्छा है । हम, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ (सब सुखी हों) माननेवाला देश हैं । पाकिस्तान हमसे मांग नहीं रहा है; फिर भी उसे गेहूं भेज देना चाहिए । भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह जैन, सिख, वैष्णव, आर्य ही क्यों न हो, सब ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के बिना अधूरे हैं ।
वारकरियों को ‘घुसखोर’ (घुसपैठिया) कहकर अपमानित करने वालों का सार्वजनिक विरोध, एवं हिंदुत्वनिष्ठ संतों का भव्य सम्मान किया जाएगा ! – श्री सुनील घनवट, हिन्दू जनजागृति समिति
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।