सीमा पर स्थित नदियों पर बांध का निर्माणकार्य आरंभ !

बीजिंग – नेपाल-भारत सीमा पर स्थित माबजा जांगबो नदी पर चीन ने बांध का निर्माणकार्य आरंभ किया है । उपग्रह द्वारा प्रसारित छायाचित्रों द्वारा यह जानकारी सामने आर्इ है । वर्ष २०२१ से चीन माबजा जांगबो नदी पर बडा बांध निर्माण कर रहा है । इस बांध से उत्तराखंड के परिसर के जल पर पूरा नियंत्रण प्राप्त करना चीन के लिए संभव होगा । चीन द्वारा निर्माण हो रहा यह बांध उत्तराखंड में कालापानी परिसर के पास है । कालापानी परिसर भारत तथा चीन दोनों के लिए रणनीति की दृष्टि से अतिशय महत्त्वपूर्ण है । चीन ने सीमा पर स्थित नदियों पर बांध बनाकर भारत के विरुद्ध जलयुद्ध छेडने का षडयंत्र रचा है ।
न्यूज 18 इंडिया
अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भी बांध का निर्माणकार्य आरंभ !
चीन ने अरुणाचल प्रदेश के समीप यारलुंग त्सग्पो नदी पर बांध का निर्माणकार्य आरंभ किया है । इस बांध का काम तीव्र गति से चल रहा है । विशेषज्ञों का मत है कि, ‘इस नदी पर बांध निर्माण कर चीन ब्रह्मपुत्र नदी का जल प्रवाह परिवर्तित कर सकता है । इससे भारत की समस्या बढ गई है ।’’
संपादकीय भूमिकाचीन के इन घातक मनसुबों को समझकर भारत को आक्रमक नीति अपनाना आवश्यक ! |
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया