
नई देहली – चीन में कोरोना रुग्णों की बढती संख्या के पश्चात भारत में सतर्कता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियमों की घोषणा की है । नए नियम के अनुसार भारत आने वाले यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ रखना अनिवार्य है । प्रत्येक यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है ।
Corona Virus : मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी किए ये दिशा निर्देश https://t.co/PVN4ydojrt
— News Nation (@NewsNationTV) December 23, 2022
केंद्र सरकार की ओर से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम –
किसी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो उसे एयरपोर्ट पर ही आइसोलेशन रूम में रखा जाएगा । प्रत्येक प्रवेश बिंदु पर यात्रियों का तापमान लिया जाएगा, साथ ही यात्रियों की आरटी-पीसीआर की भी जांच की जाएगी । १२ वर्ष से छोटी आयु के बच्चों को इस टेस्ट से छूट दी गई है । यह भी कहा कि यदि किसी यात्री में कोरोना के लक्षण हैं तो वे निकट के स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं अथवा कोरोना हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा