
इंदौर – ‘‘हलाल केवल सर्टिफिकेशन नहीं, देश एवं हिन्दू धर्म पर एक आक्रमण है । अंग्रेज भी व्यापार के लिए आए और देश पर राज्य कर गए । वैसे यह हलाल सर्टिफिकेशन हिन्दू व्यापार और रोजगार को प्रभावित कर रहा है । इसलिए इस विषय में जागृति और बहिष्कार के शस्त्रों से हमें लडना होगा’’, ऐसा प्रतिपादन श्री. रमेश शिंदे ने किया । वे यहां भारतीय उद्योग व्यापारी मंडल द्वारा आयोजित पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे । इस हलाल षड्यंत्र की जानकारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने भविष्य में इस षड्यंत्र को रोकने के लिए व्यापक जागृति करने का निश्चय किया । इस समय भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. मनीष बिसानी, प्रदेश महामंत्री श्री. निर्मल वर्मा, मीडिया प्रभारी श्री. राम मुंदडा; भाजपा व्यापारी मंडल के संगठन मंत्री श्री. संजय आहूजा, महारानी रोड व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री. जितेंद्र परमानी, माहेश्वरी समाज के श्री. रजत लढ्ढा, व्यवसायी श्री. रमेश खत्री, श्री. पीयुष मुंदडा आदि मान्यवर उपस्थित थे । व्यवसायी श्री. रामस्वरूपजी मुंदडा के प्रयासों से इस बैठक का आयोजन हुआ ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया