
नई दिल्ली – चीन द्वारा हिंद महासागर में अपनी जासूसी जल जहाज युआन वांग -६ को भेजे जाने के के कारण भारत ने बंगाल की खाड़ी में अपने नियोजित अग्नि क्षेपणास्त्र परीक्षण को स्थगित कर दिया है । यह परीक्षण १० और ११ नवंबर को होनेवाला था । उससे ठीक पहले चीन ने इस जहाज को, जो इंडोनेशिया के पास समुद्र में था, हिंद महासागर में भेजा है । इस जहाज के माध्यम से भारतीय क्षेपणास्त्र के संबंध में जानकारी जुटाने की संभावना होने के कारण परीक्षण को टाला गया है । इसके साथ ही इस परीक्षण को लेकर जो विविध दिशा निर्देश जारी किए गए थे, उन्हें भी निरस्त कर दिया गया है ।
चीन के जासूसी जहाज का खतरा, भारत ने टाला अग्नि मिसाइल का परीक्षण, हिंद महासागर में यूं बड़ा सिरदर्द बना ड्रैगन https://t.co/NHjegozAej via @NavbharatTimes
— Shailesh Shukla (@ShaileshShuklaa) November 8, 2022
‘युआन वांग-६’ गुप्तचर जहाज एंटेना, परिष्कृत निरीक्षण उपकरण और ‘सेंसर’ से सज्ज है । जहाज में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी करने, उपग्रह प्रक्षेपण की निगरानी करने और लंबी दूरी के क्षेपणास्त्रों के कक्षीय पथ का निरीक्षण करने की क्षमता है । इस जहाज पर चीन के ४०० नाविक कार्य करते हैं ।
संपादकीय भूमिकाचीन की इस चाल से भारत को पीछे हटना पड़ा, भारत को इसका बदला लेना ही होगा, अन्यथा चीन भारत के मार्ग में ऎसे ही रोडे अटकाता ही रहेगा और भारत को पीछे हटते रहना होगा ! |
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !