मैंने नहीं, मेरी आत्मा ने कुरान जलाई ! – मुसलमान युवक का दावा

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां की मस्जिद में घुसकर कुरान जलाने वाले ताज मोहम्मद को पुलिस ने बंदी बनाया है । वह मस्जिद से ३ किलोमीटर दूर बावुजई मोहल्ले का रहने वाला है ।
१. कुरान जलाए जाने की घटना स्थानीय लोगों को ध्यान में आने पर वे बडी संख्या में वहां इकठ्ठा हुए । उन्होंने वहां लगे भाजपा के पोस्टर फाडे व उनमें आग लगाई । इसकी जानकारी मिलते ही बडी संख्या में पुलिस पूर्ण तैयारी से घटना स्थल पर पहुंची और लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया । इसके उपरांत सी.सी.टी.वी. के आधार पर ताज को बंदी बनाया ।
२. पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, ऐसा लगता है । उसके परिवारवालों को साथ ही इस्लाम के विद्वानों को बुलाया गया है । इस घटना के विषय में ताज को पूछने पर उसने कहा कि, मैंने कुरान नहीं जलाई, मेरी आत्मा ने जलाई । मैं कुछ काम नहीं करता हूं । परिवारवाले मेरा विवाह नहीं कर रहे हैं । इस कारण मैं त्रस्त हूं ।
थाना कोतवाली क्षेत्र में धार्मिक ग्रंथ को हानि पहुंचाने वाले अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र युसुफ नि0 बाडूजई थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर को अन्दर 24 घंटे किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । @Uppolice pic.twitter.com/0yL9EhLrAw
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) November 3, 2022
संपादकीय भूमिकाकुरान जलाए जाने पर तत्काल बंदी नहीं बनाया होता, तो इस घटना की जिम्मेदारी हिन्दुओं पर डालकर किसी का तो सिर काटने की घटना हो जाती, ऐसा किसी को लगे तो इसमें क्या गलत होगा ? |
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !