दीपावली अर्थात आतंकवाद समाप्त करने का उत्सव ! – प्रधानमंत्री मोदी

कारगिल (लद्दाख) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २४ अक्टूबर के दिन लद्दाख के कारगिल जाकर भारतीय सैनिकों के साथ दीपावली उत्सव मनाया । मोदी प्रधानमंत्री बनने के उपरांत से प्रतिवर्ष सैनिकों के साथ दीपावली मनाते हैं । वर्ष २०१४ में पहली बार सियाचीन में सैनिकों के साध दीपावली मनाई थी । दीपावली में मोदी का सैनिकों के बीच पहुंचने का यह ९ वां वर्ष है ।
PM Modi in #Kargil: Prime Minister celebrates #Diwali with soldiers, sings 'Vande Mataram' with them- WATCH.@deepduttajourno shares more details. pic.twitter.com/KppYddnqj5
— TIMES NOW (@TimesNow) October 24, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों को कहा कि दीपावली अर्थात आतंकवाद समाप्त करने का उत्सव । कारगिल ने भी यही किया । कारगिल में हमारी सेना ने आतंकवाद को मसल दिया और देश में विजय की ऐसी दीपावली मनाई थी जो आज भी लोगों के स्मरण है । उस विजय का साक्षीदार होने का भाग्य मुझे मिला और मैंने वह युद्ध समीप से देखा । २३ वर्ष पुराने छायाचित्र दिखाकर उस क्षण की याद करवाने से मैं यहां के अधिकारियों का आभारी हूं । देश के एक सामान्य नागरिक के रुप में मेरा कर्तव्य मुझे युद्ध भूमि में लेकर आया था । हम जो कुछ सहायता कर सकते थे, वह करने के लिए हम यहां थे ।
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
वारकरियों को ‘घुसखोर’ (घुसपैठिया) कहकर अपमानित करने वालों का सार्वजनिक विरोध, एवं हिंदुत्वनिष्ठ संतों का भव्य सम्मान किया जाएगा ! – श्री सुनील घनवट, हिन्दू जनजागृति समिति
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय