धर्म परिवर्तन विरोधी कानून सख्त करने की मांग

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण और बांगलादेशी घुसपैठ के कारण भारत की जनसंख्या में असंतुलन निर्माण हुआ है । उत्तर बिहार, पूर्णिया, कटिहार जैसे अनेक जिलों में, साथ ही राज्य में बांगलादेशी घुसपैठियों की संख्या बढी है । इस कारण धर्मांतरण विरोधी कानून सख्त करने की आवश्यकता है, ऐसी मांग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने की । वे यहां आयोजित रा.स्व.संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक में सहभागी हुए थे । इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह मांग की । ‘धर्म परिवर्तन करने वाले नागरिकों को आरक्षण का कोई भी लाभ न दिया जाए’, ऐसी मांग भी उन्होंने इस समय की ।
Religious conversion, infiltration causing population imbalance, says top #RSS leader.
"Modi Govt is very strong govt, within a day they can bring a uniform law on population control but they are not doing this.": Islamic scholar, Maulana Qasmi, elaborates.@ToyaSingh @pranshumi pic.twitter.com/LZVi0bcgvI
— News18 (@CNNnews18) October 20, 2022
१. दत्तात्रेय होसबले ने आगे कहा कि, धर्म परिवर्तन के कारण अनेक स्थानों पर हिन्दुओं की जनसंख्या कम होने से उसका परिणाम भी भुगतना पड़ रहा है । यह पहले भी हुआ है और उसकी समस्या भी ध्यान में आई है । धर्म परिवर्तन के विषय में जनजागृति करने का काम संघ की ओर से किया जा रहा है । घर वापसी मुहिम के अच्छे परिणाम सामने आए हैं । घर वापसी मुहिम इस्लाम और ईसाई धर्म में जाने वालों को पुन: हिन्दू धर्म में लाने के लिए की जा रही है । धर्म परिवर्तन रोकने के लिए अनेक कानून बने तो, पर भली-भांति लागू नहीं हुए, इसलिए इन कानूनों को लागू करने की आवश्यकता है । उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों में बल पूर्वक धर्म परिवर्तन करना मना है ।
२. सरसंघचालक प.पू. डॉ. मोहन जी भागवत १६ से १९ अक्टूबर तक आयोजित कार्यकारी मंडल की इस बैठक में सहभागी हुए हैं । इस बैठक में देशभर के ३७२ कार्यकर्ता सहभागी हुए हैं । देश में संघ शाखाओं की संख्या ६१ सहस्र ४५ पर पहुंची है ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या