|

नई देहली – पाकिस्तान के भूतपूर्व वेगवान गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक रहस्यमय विस्फोट किया है । ‘वर्ष १९९९ में मोहाली (पंजाब) में एक खेल में मैं भारत के भूतपूर्व कर्णधार सौरव गांगुली की हड्डियां तोडना चाहता था ।’ आगामी २८ अगस्त को भारत तथा पाकिस्तान के मध्य एशिया कप प्रतियोगिता में खेल होनेवाले हैं । इस संदर्भ में भारत के भूतपूर्व क्रिकेटतज्ञ वीरेंद्र सहवाग से एक कार्यक्रम में बोलते समय अख्तर ने उपरोक्त रहस्य का विस्फोट किया । इससे पूर्व भी सचिन तेंदुलकर के विषय में शोएब अख्तर ने ऐसा ही रहस्यमय विस्फोट किया था ।
अख्तर ने आगे कहा कि इस खेल से पूर्व मैंने भारतीय खिलाडियों को घायल करने की योजना बनाई थी । उसके अनुसार मैं उनका सिर तथा हड्डियोेंं को लक्ष्य कर गेंदबाजी कर रहा था । सौरव गांगुली के लिए भी योजना बनाई थी । हमारे संघ की बैठक में इस पर चर्चा भी हुई थी । मुझे कहा गया था कि तुम्हारी गेंद में वेग है, तो तुम भारत के खिलाडियों को घायल करो । खिलाडियों को आऊट करने का काम दूसरे गेंदबाज करेंगे । खेल समाप्त होने के पश्चात इसकी जानकारी मैंने गांगुली को दी थी ।
संपादकीय भूमिका
|
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !