
लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – देश के ७४ वें स्वतंत्रतादिवस पर यहां के बंगला बाजार भाग में कुछ लोगों ने तिरंगा शोभायात्रा निकाली थी । इस समय उनका दूसरे गुट से वाद-विवाद होने लगा । तदुपरांत इस शाब्दिक वाद-विवाद का रूपांतर मारपीट एवं पत्थराव में हो गया । दूसरी घटना प्रयागराज के घूरपुर गांव की है । यहां पर तिरंगा यात्रा में ‘डीजे’ (बडी ध्वनिक्षेपक यंत्रणा) लगानेवाले युवक पर गोलियां चलाई गईं । युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है । उसकी स्थिति चिंताजनक है ।
UP | We received info of violence, firing & stone-pelting between two groups in Durgeshpur village under Sardhana PS. No casualties occurred, few moderately injured. People from both groups being identified, stringent action to be taken: Keshav Kumar, SP, Meerut (Rural) (14.08) pic.twitter.com/7uJ64xSJAF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 14, 2022
लक्ष्मणपुरी में स्वतंत्रतादिवस के निमित्त निकाली गई तिरंगा यात्रा यहां आशियाना में बंगला बाजार भाग के श्री चंद्रिका देवी मंदिर के सामने पहूंचने पर एक ही समुदाय के दो गुटों में संघर्ष होने लगा इसमें हुए पथराव के कारण दुकानों और घरों को भारी क्षति पहुंची है । पुलिस ने दावा किया है कि यह घटना उनके पुराने वाद-विवादों के कारण हुई है । इस प्रकरण में अनेक लोगों को अपने नियंत्रण में लिया है । ९ लोगों के साथ १४ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया गया है ।
प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकालते समय छुटपुट कारण से ‘डीजे’ चालक और तिरंगा यात्रा में सम्मिलित २ युवकों में विवाद हुआ । इसके पश्चात एक युवक ने ‘डीजे’ लगानेवाले पर गोलीबारी की । इसमें युवक गंभीररूप से घायल हो गया । घायल युवक का नाम मनोज कुमार पटेल और गोलियां चलानेवाले का नाम नीरज कुमार निषाद है । पुलिस ने नीरज को बंदी बनाया है ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु