
नई दिल्ली – भारत में शत्रु से लडते समय शौर्य दिखाने पर सैनिकों को विविध पुरस्कार दिए जाते हैं; लेकिन एक श्वान को उसके द्वारा दिखाए गए शौर्य के लिए मरणोपरांत पुरस्कार देने की कदाचित पहली ही घटना सामने आई है । भारतीय सेना के श्वान ‘एक्सेल’ को मरणोपरांत ‘मेंशन-इन-डिस्पेच’ यह पुरस्कार देकर उसका सम्मान किया गया । काश्मीर के बारामुला में ३० जुलाई २०२२ के दिन जिहादी आतंकवादियों ने उसके ऊपर रायफल से १० गोलियां दागी । इसमें उसे वीरगति प्राप्त हुई । वह ‘बेलिज्यन मेलिनोइस’ जाति का श्वान था ।
Indian Army's sniffer dog Axel laid down his life in the line of duty during an operation against Jihadi terrorists in Baramulla, of Jammu Kashmir. Axel was hit by the 3 bullets fired by the terrorists.
Tribute & Salute to Warrior 🌺🙏 pic.twitter.com/SvZMAQ39q9— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) July 31, 2022
READ: Killed in anti-terror operation, Army dog Axel gets gallantry award
@manaman_chhinahttps://t.co/220yyi2ycn
— Express Punjab (@iepunjab) August 15, 2022
जिहादी आतंकवादियों को ढूंढते समय ‘एक्सल’ को एक घर में भेजा गया था । वहा के एक कमरे में आतंकवादी छुपे हुए थे । उन्होंने श्वान पर गोलियां चलाई । जिसमें उसकी मृत्यु हो गई; लेकिन इस घर में आतंकवादी छुपे हैं, यह सेना को पता चला और सेना ने आगे की कार्यवाही करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया । यदि सैनिक सीधे उस घर में घुसते, तो उनके प्राण जा सकते थे ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !