
अमृतसर (पंजाब) – पाक सीमा पर अटारी में सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज के स्थान पर खलिस्तानी ध्वज फहराने का षड्यंत्र ‘सिक्ख फॉर जस्टिस’ नामक खलिस्तानी आतंकवादी संगठन ने रचा है । यहां ३६० फुट की ऊंचाई पर भारत का राष्ट्रध्वज फहराया गया है ।
SFJ planning to replace Tiranga with Khalistan flag at Attari border? IB on alert after suspicious video of burqa-clad womanhttps://t.co/qggUujOUPJ
— OpIndia.com (@OpIndia_com) August 9, 2022
१. इस संदर्भ में एक वीडियो सामाजिक माध्यमों में प्रसारित हुआ है । इसमें बुरखाधारी महिला कह रही है, ‘सिक्ख फॉर जस्टिस’ संगठन को कश्मीर के अलगाववादियों का पूरा समर्थन है । अटारी सिक्खों के गुरु की भूमि है, परंतु भारत वहां तिरंगा फहरा रहा है । गत ७५ वर्षों से सिक्खों की भूमि भारत के नियंत्रण में है । हमारा उद्देश्य अटारी सीमा पर तिरंगे के स्थान पर खलिस्तानी झंडा फहराना है । हम कश्मीरी मुजाहिदीन (जिहाद के लिए लडनेवाले) खलिस्तान के युद्ध में सिक्ख भाई-बहनों के साथ हैं । अल्लाहू अकबर (अल्ला महान है)
२. इस वीडियो में २६ जनवरी २०२१ को लाल किले पर से तिरंगा हटाकर सिक्ख किसानों द्वारा पीला ध्वज फहराए जाना दिखाया है । इसके साथ ही दूसरे प्रसंग में तिरंगे ध्वज पर गोलीबारी करते दिखाया गया है ।
३. अन्वेषण यंत्रणा इस वीडियो की जांच कर रही है । इस महिला का अभिज्ञान (पहचान) प्राप्त करने का प्रयत्न किया जा रहा है ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !