पाकिस्तान में पंजाब सरकार का प्रस्ताव

लाहौर (पाकिस्तान) – पाकिस्तान में स्थित पंजाब में नई सरकार राज्य के कारागृह के कैदियों में हिन्दू, ईसाई तथा सिक्ख, अल्पसंख्यक धर्म के इन बंदियों को एक प्रस्ताव देगी । ‘यदि उन्होंने अपने धर्म का धर्मग्रंथ (श्रीमद्भगवद्गीता, बाइबल तथा गुरुग्रंथ साहिब) कंठस्थ किया, तो उन्हें उनके दंड में ३ से ६ माह की छूट दी जाएगी’। पंजाब प्रांत के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है । मंत्रीमंडल की सहमति के उपरांत यह योजना लागू की जाएगी ।’ वर्तमान में पंजाब प्रांत के ३४ कारागृहों में १ सहस्र १८८ अल्पसंख्यक समाज के बंदी दंड भुगत रहे हैं ।
१. मार्च माह में एक ईसाई बंदी ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट कर अल्पसंख्यक समाज के बंदियों को दंड में छूट देने की मांग की थी । उसमें उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार ‘पाकिस्तान कारागृह नियम १९७८’ के नियम २१५ के अनुसार ‘मुसलमान बंदियों को दंड में छूट दी जाती है, अल्पसंख्यक धर्म के बंदियों को भी वैसी छूट मिले’ ।
२. मुसलमान बंदियों को कुराण पाठ करने से ६ माह से २ वर्षां तक के दंड छूट देने की प्रस्ताव है । इस प्रस्ताव को मंत्रीमंडल की अनुमति मिलना आवश्यक है ।
संपादकीय भूमिकाभारत में हिन्दू कैदियों को साधना सिखा कर उनसे धर्माचरण करवाना आवश्यक है ! ऐसा करने से उनकी अपराधी मानसिकता में परिवर्तन होकर उनमें सुधार हो सकता है ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !