दो सहस्र रुपए के नोटों के विषय में केंद्र सरकार की ओर से खतरे की चेतावनी

नई दिल्ली – यदि आपके पास २ सहस्र रुपए के नोट हैं तो सावधान हो जाएं । २ सहस्र रुपए का नोट सही है या गलत यह जांच लें । जाली नोटों के आंकडे बताते हुए मोदी सरकार ने यह आवाहन किया है । वर्ष २०१८ से २०२० की कालावधि में जाली नोटों का प्रमाण बढा है । ‘नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो’ (एन.सी.आर.बी.) द्वारा दिए आंकडों के अनुसार वर्ष २०१८ से २०२० की कालावधि में जप्त किए नोटों की संख्या बढी है ।
वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में जाली नोटों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।
| वर्ष | २ सहस्र रुपए के जप्त किए गए जाली नोट |
| २०१६ | २ सहस्र २७२ |
| २०१७ | ७४ सहस्र ८९८ |
| २०१८ | ५४ सहस्र ७७६ |
| २०१९ | ९० सहस्र ५५६ |
| २०२० | २ लाख ४४ सहस्र ८३४ |
देश में जाली नोटों का प्रमाण बढा ! – भारतीय रिजर्व बैंक
मई माह में रिजर्व बैंक द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में देश में जाली नोटों का प्रमाण बढने के आंकडे दिए है । ‘२०२१-२०२२ में जाली नोटों का प्रमाण बढा है । ५०० रुपए के जाली नोट का प्रमाण लगभग १०१.९ प्रतिशत बढा है तथा २ सहस्र रुपए के नोटों का प्रमाण ५४.१६ प्रतिशत बढा है’ ऐसा आर.बी.आई. ने रिपोर्ट में कहा है ।
३१ मार्च २०२२ तक चलन में होने वाले ५०० और २००० रुपए के नोटों का प्रमाण ८७.१ प्रतिशत था । ३१ मार्च २०२२ तक ५०० रुपए के नोटों का प्रमाण सबसे अधिक था । इसके उपरांत १० रुपए के नोटों का नंबर आता है । बाजार में चल रहे कुछ रुपयों में १० रुपए के नोटों का प्रमाण २१.३ प्रतिशत है ।
संपादकीय भूमिका
|
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !