
जम्मू (जम्मू-कश्मीर) – पाकव्याप्त जम्मू कश्मीर में लोग आतंकवाद एवं अलगाववाद की बलि चढ रहे हैं । उन्हें न्याय मिलना चाहिए । वे आज भारत की ओर आशाभरी दृष्टि से देख रहे हैं । उन्हें स्वतंत्रता कब मिलेगी ? ऐसा प्रश्न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसाबळे ने किया । वे यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे ।
J&K | Since 1947, Pakistan has made every attempt to propagate terrorism, separatism & war in J&K. Our army, police forces fought against it. I thank people of land who fought alongside them. Maharaja Hari Singh, acceded J&K to India: Dattatreya Hosabale, RSS Gen Sec (24.07) pic.twitter.com/7qsDlTms5u
— ANI (@ANI) July 25, 2022
होसाबळे आगे बोले, ‘‘वर्ष १९४७ से पाकिस्तान द्वारा पाकव्याप्त कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद एवं युद्ध को प्रोत्साहन दिया जा रहा है । हमारी सेना एवं पुलिस गत अनेक वर्षाें से इसके विरोध में लढ रही है । पाकव्याप्त कश्मीर में जनता भारतीय सेना के साथ आतंकवाद एवं अलगाववाद से लड रही है । उनका मैं आभार मानता हूं ।
शिवशंकर के भारत में होते हुए माता शारदा पाकव्याप्त कश्मीर में कैसे हो सकती हैं ? – संरक्षणमंत्री राजनाथ सिंह

‘कारगिल विजय दिन’ के उपलक्ष्य में जम्मू के गुलशन मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर संरक्षणमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रश्न किया ‘शिवरूप बाबा अमरनाथ हमारे यहां हैं, जबकि माता शारदा शक्तिस्वरुपा नियंत्रण रेखा के परे (पाकव्याप्त कश्मीर में), ऐसा कैसे हो सकता है ?’
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed