१५ वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

नई देहली – द्रौपदी मुर्मू ने २५ जुलाई को राष्ट्रपतिपद की शपथ ली । संसद के ‘सेंट्रल हॉल’में संपन्न हुई इस शपथविधि के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनेक बडे नेता उपस्थित थे । सरन्यायाधीश एन.वी. रमणा ने मुर्मू को राष्ट्रपतिपद की शपथ दिलवाई ।
‘First President to be born in Independent India’: Here is what Draupadi Murmu said in her first address to the nation after swearing-inhttps://t.co/iGBCrTfzo7
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 25, 2022
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करते हुए बोलीं,
१. भारत की स्वतंत्रता का अमृतमहोत्सव मनाते समय मुझे यह अवसर मिला है । देश के स्वतंत्रता के ५० वां वर्ष मनाते समय मेरे राजकीय जीवन का आरंभ हुआ था । आज ७५ वें वर्ष में मुझे यह नया अवसर मिला है । यह दायित्व मिलना मेरा सौभाग्य है ।
२. स्वतंत्र भारत में जन्मी मैं पहली राष्ट्रपति हूं । हमारे स्वतंत्रतासेनानियों ने देश के नागरिकों से जो अपेक्षा की थी, उसकी पूर्ति करने के लिए हमें वेग से काम करना होगा ।
३. नगरसेविका से देश का राष्ट्रपति बनने का अवसर मुझे मिला है । यह भारत की महानता एवं लोकतंत्र की शक्ति है । इसीलिए एक निर्धन घर में जन्म लेनेवाली लडकी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकती है । राष्ट्रपति होना, यह मेरी व्यक्तिगत सफलता नहीं, अपितु वह भारत के प्रत्येक निर्धन की सफलता है ।
४. आगे बढेंगे एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे !
कोरोनाकाल में भारत ने अपने साथ संपूर्ण जगत को आगे ले जाने का काम किया !भारत आज प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर रहा है । कोरोना काल में भारत ने अपना सामर्थ्य दिखाया । उसने अपने साथ-साथ संपूर्ण जगत को आगे ले जाने का काम किया । कुछ दिनों पूर्व हम २०० करोड डोस देने का अत्यंत महत्त्वपूर्ण काम किया है । इस संपूर्ण लडाई में भारत द्वारा दिखाया गया संयम एवं धैर्य, उसकी शक्ति एवं संवदेनशीलता का प्रतीक है । |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !