महापंचायत ने मानेसर (हरियाणा) में स्थित ´हमदर्द´ प्रतिष्ठान को दी चेतावनी !

मानेसर (हरियाणा) – यहां हुई महापंचायत में, औषधि निर्माता प्रतिष्ठान ‘हमदर्द’ में स्थानीय हिन्दुओं को ५० प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई । महापंचायत ने चेतावनी दी, “यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो प्रतिष्ठान बंद कर दिया जाएगा ।” महापंचायत में आरोप किया गया था कि ‘हमदर्द’ प्रतिष्ठान हिन्दुओं के साथ भेदभाव करती है । महापंचायत के उपरांत ग्रामीणों एवं कुछ हिन्दू संगठनों ने स्थानीय प्रशासन को इस मांग का ज्ञापन दिया । हमदर्द प्रतिष्ठान के एक अधिकारी शैलेश तिवारी ने ग्रामीणों के आरोपों को निरस्त करते हुए कहा, “यह प्रचार का एक प्रयास है”। इससे पूर्व राज्य सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए ऎसी संस्थाऒ में ७५ प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी ।
‘Hamdard does not employ Hindus’: Mahapanchayat in Haryana demands 50% reservation for local Hindus in jobs in the companyhttps://t.co/ohcZ5R1sPB
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 9, 2022
मानेसर के पूर्व सरपंच राम अवतार ने कहा कि ‘हमदर्द ’ प्रतिष्ठान की निर्माण स्थानीय किसानों द्वारा प्रदत्त भूमि पर बनाई गई है । प्रतिष्ठान को न्यास के नाम पर अनेक प्रकार की छूट देता है । इतना होने पर भी इस प्रतिष्ठान ने आज तक स्थानीय हिन्दुओं को नौकरी नहीं दी है । प्रशासन को इस बात की जांच करनी चाहिए कि इस प्रतिष्ठान द्वारा अब तक कितने स्थानीय हिन्दुओं को नौकरी दिया गया ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस