
नई दिल्ली – गुप्तचर विभाग ने कहा है कि कश्मीर घाटी में हिन्दुओं की हो रही हत्याओं के लिए पाकिस्तान उत्तरदायी है । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ३ जून को कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिन्दुओं के नरसंहार को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय गुप्तचर विभाग ने यह जानकारी दी । बैठक में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह उपस्थित थे । ‘कश्मीर में हिंसा का स्तर बढा है; परंतु यह जिहाद नहीं है । (कश्मीर में १९९० से केवल हिन्दुओं को लक्ष्य बनाकर उन्हें मार डाला जा रहा है और उन्हें भागने के लिए विवश किया जा रहा है, यह जिहाद नहीं है तो क्या है ? यदि मुसलमानों को प्रसन्न करने के लिए प्रशासकीय अधिकारियों से इस प्रकार के विचार रखे जाते हैं, तो वह हिन्दुओं का विश्वासघात ही है, ऐसे हिन्दुओं को लगता है ! – संपादक) हिंसाचार करनेवाले पाकिस्तान में सीमा पार बैठे हैं, ऐसे एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा । (५.६.२०२२)
यह सरकार के लिए लज्जास्पद !
कश्मीर से ३ दिनों में ८० प्रतिशत कश्मीरी हिन्दुओं का पलायन !
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – कहा जाता है कि कश्मीर घाटी में ५ सहस्र ८०० कर्मचारी हैं । उनमें से १ सहस्र १०० निर्वासितों की छावनियों में, जबकि ४ सहस्र ७०० निजी निवासस्थानों में रहते हैं । उनमें से ८० प्रतिशत कर्मचारियों ने कश्मीर छोडकर जम्मू में पलायन किया है । अनंतनाग, बारामुला और श्रीनगर की छावनियों में रहनेवाले अनेक हिन्दू परिवारों को प्रशासन द्वारा बाहर जाना प्रतिबंधित किया गया है, इसलिए वे बाहर नहीं जा सकते । (५.६.२०२२)
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !