ईरान ने दावा किया था कि नूपुर शर्मा प्रकरण में डोभाल ने संबंधित लोगों को कठोर दंड देने का आश्वासन दिया था !

नई देहली – ईरान द्वारा प्रकाशित एक निवेदन में दावा किया गया था कि नूपुर शर्मा के प्रकरण में भारत के राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा, ‘पैगंबर का अनादर करनेवालों को कठोर दंड दिया जाएगा, जिससे अन्यों को भी सीख मिलेगी ।’ परंतु कुछ घण्टे में ही ईरान ने यह दावा वापस ले लिया । ईरान के विदेशमंत्री हुसेन अमीर अब्दुल्लाहियन भारत की यात्रा पर हैं । उन्होंने डोभाल से भेंट की थी । निवेदन में उल्लेख था कि अब्दुल्लाहियन ने यह दावा किया है । ईरान के विदेश मंत्रालय के जालस्थल से यह विषय हटा दिया गया है ।
Iran deletes readout of NSA Doval meeting on Prophet remark row https://t.co/Z5rZ74xw2A
— TOI India (@TOIIndiaNews) June 9, 2022
इस विषय में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘ईरान के विदेशमंत्री और भारत के राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार की भेंट के समय मोहम्मद पैगंबर से संबंधित वक्तव्य पर कोई चर्चा नहीं हुई । हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह मत भारत सरकार का नहीं है । पैगंबर से संबंधित आलोचना एवं ट्वीट करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, ऐसी जानकारी भी मिली है । हमें इस विषय में और कुछ कहना नहीं है । वर्तमान में जिस विषय की चर्चा हो रही है, मेरी जानकारी में वह भाग ईरान के विदेश मंत्रालय द्वारा निवेदन से हटा दिया गया है ।’’
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !