
आगरा (उत्तर प्रदेश) – राज्य के कानपुर में हुए दंगे के उपरांत ५ जून को आगरा का वातावरण भी तनावपूर्ण हो गया । आगरा के ताजगंज के बसई खुर्द में दोपहिए वाहन की साधारण टक्कर में हिन्दू और मुसलमानों में मारपीट एवं जोरदार पथराव हुआ । यहां फर्श बैठाने का काम चल रहा है ।
यहां रहनेवाला सादिक, दोपहिए वाहन से घर जा रहा था । खुदाई के कारण उसका वाहन सामने से आनेवाले राधेश्याम नामक व्यक्ति के वाहन से टकरा गया । इस पर दोनों में विवाद हुआ । युवकों के परिजन भी वहां पहुंचे और उन्होंने मारपीट करना आरंभ कर दिया । तत्पश्चात दोनों ओर के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया । पुलिस ने हस्तक्षेप कर यह प्रकरण निपटाया है ।
Fresh violence erupted between two communities in Uttar Pradesh’s #Agra over an accident on Sunday. https://t.co/nyYHwSRXxi
— IndiaToday (@IndiaToday) June 6, 2022
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने कहा, ‘यह दो समुदायों के बीच का संघर्ष नहीं है । इस घटना में ४ आरोपियों को बंदी बनाया गया है । अब घटनास्थल पर शांति है एवं पुलिस प्रबंध भी रखा गया है’ ।
संपादकीय भूमिकाहिंसा कौन आरंभ करता है, यह सभी जानते हैं । ऐसे लोगों के विरुद्ध समय पर कठोर कार्रवाई न होने के कारण बार-बार ऐसी घटनाएं होती हैं ! |
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !