|

श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) – जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन के लिए नियुक्त परिसीमन आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है । तदनुसार, राज्य में मतदार संघों की कुल संख्या को बढाकर ७ करने का प्रस्ताव है । जम्मू-कश्मीर में विधानसभा मतदार संघों की संख्या ८३ से बढकर ९० हो जाएगी । बढे हुए ७ मतदार संघों में से ६ जम्मू में और १ कश्मीर में होगा । विस्थापित कश्मीरी हिन्दुओं के लिए विधानसभा में २ सीटें आरक्षित करने का भी प्रस्ताव है । पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए २४ रिक्तियां हैं । पहले ये मतदार संघ भी खाली छोडे गए थे । अब यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी । इसके बाद गजट प्रकाशन होगा । इस रिपोर्ट ने अब राज्य में विधानसभा चुनाव कराने का मार्ग प्रशस्त किया है ।
#JammuandKashmir #delimitation panel award notified; #Kashmir to have 47 Assembly seats, #Jammu 43https://t.co/4uohzeAXkV
— The Tribune (@thetribunechd) May 6, 2022
वर्तमान में, जम्मू में विधानसभा के ३७ मतदार संघ हैं, जबकि कश्मीर में ४६ मतदार संघ हैं । इस रिपोर्ट के लागू होने के उपरांत, जम्मू में विधानसभा मतदार संघों की संख्या ४३ हो जाएगी, जबकि कश्मीर में मतदार संघों की संख्या ४७ हो जाएगी । पहली बार अनुसूचित जनजातियों के लिए ९ मतदार संघ आरक्षित किए गए हैं । इनमें से ६ जम्मू संभाग में और ३ कश्मीर संभाग में हैं ।
पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत को बुलाकर अपनी आपत्ति जताई !
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान ने विधानसभा क्षेत्रों में फेरबदल के विरोध में भारत के राजदूत को बुलाया । पाक ने कहा, ‘हम पुनर्गठन रिपोर्ट को निरस्त कर रहे हैं । इस पुनर्गठन का उद्देश्य मुसलमानों को नागरिकता के अधिकार से वंचित करना और उन्हें कमजोर करना है ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि, पुनर्गठन के पीछे भारत की गुप्त योजना है । यह मुसलमानों के प्रभुत्व को कम करने का एक प्रयास है । (पाकिस्तान ने बंटवारे के बाद हिन्दुओं के साथ क्या किया और हिन्दुओं के संदर्भ में अब भी क्या चल रहा है ? भारत के मुसलमानों के संबंध में पूछने के बजाय, पाकिस्तान को चीन में मुसलमानों की स्थिति के विषय में बात करने का साहस करना चाहिए !- संपादक )
सम्पादकीय भूमिकाकश्मीर भारत का अभिन्न अंग है । इसलिए, पाकिस्तान को भारत के निर्णयों में अपनी टांग अडाने की आवश्यकता नहीं ! भारत को ऐसी चेतावनी पाकिस्तान को देनी चाहिए ! |
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !