
गौहाटी (असम) – असम में भाजपा की सरकार ने राज्य के मुसलमानों के लिए स्वतंत्र परिचयपत्र देने का प्रस्ताव रखा है । जिसकों मुसलमानों के राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है ।
१. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गत वर्ष भिन्न भिन्न क्षेत्रों के ‘असमिया मुसलमानों’ से प्रत्यक्ष भेंट की थी। तदुपरांत एक समिति गठित की गई थी । मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मुसलमानों के हित के लिए एवं असमिया मुसलमानों की विशिष्टता संरक्षित करनेके लिए इस समिति की स्थापना की गई थी’’ । इस समिति ने गत सप्ताह मुसलमानों की पहचान पक्की करनेके लिए स्वतंत्र परिचयपत्र अथवा प्रमाणपत्र एवं अधिसूचना पारित करनेकी अनुशंसा की है ।
२. सरकार द्वारा जारी किए गए इस प्रस्ताव में बंगाली भाषा बोलनेवाले बांगलादेशी मुसलमानों को समाहित नहीं किया गया था; परंतु असम में स्वयंका मूल होने का दावा करनेवाले मुसलमानों का ४ गुट में (गोरिया, मोरिया, देशी और जुन्हा) विभाजन किया गया है । इन सभी को स्वतंत्र परिचयपत्र देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है ।
३. ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट के विधायक अमिनुल इस्लाम ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है । उन्होंने कहा है कि ‘‘राज्य सरकार मुसलमानों में फूट डालने का प्रयास कर रही है । हममें से मूल असमिया कौन है ? इसका कोई आधारभूत प्रमाण नहीं है’’ । उन्होंने प्रश्न उठाया है कि, ‘‘असमिया और बंगाली मुसलमानों में विवाह हुए हैं, इसलिए ऐसे परिवारों की पहचान कैसे की जाएगी’’ ?
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।