चीन में पहला मानवी संक्रमण पाया गया !

बीजिंग (चीन) – चीन के हेनान प्रांत में बर्ड फ्लू के ‘एच् ३ एन् ८’ प्रकार के पहले मानवी संसर्ग का निरीक्षण सामने आया है । पूरे विश्व में किसी मानव में बर्ड फ्लू का पाया गया यह पहला संक्रमण है । चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा प्रसारित किए गए आवेदन में यह जानकारी दी गई है; साथ में यह भी कहा गया है कि, लोगों में इस का प्रसार होने का भय अल्प है । अत: घबराने की कोई बात नहीं । एच् ३एन् ८ का फ्लू घोडे, कुत्ते तथा पंछीयों में प्रथम पाया गया । किंतु इस का मानवी निरीक्षण अबत क देखने में नहीं आया था ।
#China has confirmed the first known human case of the H3N8 strain of avian flu, but health authorities say there is a low risk of widespread transmission among people.https://t.co/fdhuYcxWb5
— Hindustan Times (@htTweets) April 27, 2022
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि, ४ साल के एक बच्चे को इस से कष्ट हुआ था । बुखार के कई लक्षण सामने आनेपर बच्चे को एच् ३एन् ८ विषाणु के संक्रमण होने की बात ध्यान में आई। उस के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में इस विषाणु का संक्रमण नहीं हुआ । बच्चा अपने घर में रखी मुर्गियां तथा कौओं के संपर्क में आया था। तत्पश्चात उस में बुखारसमेत कई लक्षण पाए गए । चिकित्सा करनेपर उसे संक्रमण होने की बात ध्यान में आई।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !