
नई देहली – ऑनलाइन व्यवहारों के बढते हुए प्रयोग के कारण सायबर अपराधों की घटनाओं में भी शीघ्र गति से वृद्धि हो रही है । विगत कुछ वर्षाें में बैंकिंग धोखाधडी (ठगी) की घटनाओं में वृद्धि हुई है । धोखाधडी करनेवाले अपराधी भिन्न-भिन्न मार्गाें से लोगों को अपने जाल में फांसने का प्रयास कर रहे हैं । इस संदर्भ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने अधिकृत ट्वीटर खाते से ट्वीट करते हुए उसके ४४ करोड खातेदारों को सायबर अपराधियों के 91-8294710946 और +91-7362951973 इन दो क्रमांकों से सावधानी बरतने की सूचना की है । कुछ दिनों से अपराधी इन दो चल दूरभाष क्रमांकों पर से कॉल कर रहे हैं एवं लोगों को ‘केवायसी’ (दस्तावेज) अद्यतन (अपडेट) करने के लिए कह रहे हैं । बैंक ने सूचना दी है कि ग्राहकों को ऐसे कॉल के चंगुल में न फंसे और न ही कोई मार्गिका (लिंक) खोलकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को दे । यदि धोखाधडी हो ही जाए, तो बैंक के जालस्थल पर परिवाद करने का आवाहन किया है ।
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शंभू गवारे व सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
राष्ट्रीय स्तर पर ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित कीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की सर्वसम्मत मांग
गोरक्षा, गो संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण बिना विकसित भारत कल्पना मात्र है ! – गोपुत्र पं. मानस संजय मिश्र
वाराणसी एवं गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘हर घर योद्धा’ अभियान !