|

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – यहां के सुप्रसिद्ध गणेश मंदिर के बाहर के मार्ग का ‘गणेश टेंपल स्ट्रीट’ नामकरण किया गया है तथा हिन्दू समूह हेतु यह अभिमान की बात मानी जाती है । उत्तर अमेरिका की हिन्दू मंदिर सोसायटी के योगदान से यह बात साध्य हुई है !
१. ‘द हिन्दू टेंपल सोसायटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका श्री महावल्लभ गणपति देवस्थानम्’ अर्थात ‘गणेश मंदिर’ नाम से पहचाना जानेवाला यह मंदिर उत्तर अमेरिका के पहले तथा सबसे पुराने मंदिर के रूप में जाना जाता है । वर्ष १९७७ में यह मंदिर स्थापित किया गया था । यह मंदिर क्वीन्स काऊंटी के फ्लशिंग में स्थित है । मंदिर के बाहर का रास्ता ‘बाऊन स्ट्रीट’ के नाम से विख्यात है ।
२. धार्मिक स्वतंत्रता हेतु लडनेवाले तथा दासमुक्ति आंदोलन के प्रवर्तक ऐसी जॉन बाऊन की पहचान है । अब यह मार्ग ‘बाऊन स्ट्रीट’ के साथ ‘गणेश मंदिर मार्ग’ के नाम से भी पहचाना जाएगा । एक विशेष समारोह में इस मार्ग के नामफलक का उद्घाटन किया गया । इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क स्थित भारत के काऊंसिल जनरल रणधीर जायसवाल, न्यूयॉर्क शहर के महापौर एरिक एडम्स, न्यूयॉर्क के व्यापार विभाग के उपायुक्त तथा भारतीय-अमेरिकी नागरिक उपस्थित थे ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु