पोप फ्रांसिस द्वारा क्षमा याचना !
केवल क्षमायाचना करने से कुछ नहीं होगा, अपितु उत्तरदायी लोग इस घटना को दुनिया के सामने लाएं ! इनमें जो जीवित हैं, उन्हें दंड हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इस हेतु ‘वैटिकन चर्च क्या करनेवाली है?’, यह भी घोषित करे ! – संपादक

वेटिकन सिटी = पिछले अनेक दशकों से चर्च के पादरियों द्वारा बच्चे, महिलाएं तथा नन्स के लैंगिक शोषण की सैकडों घटनाएं पूरे विश्व के सामने आई हैं । इस संदर्भ में पोप फ्रान्सिस द्वारा क्षमा मांगी गई थी । उन्होंने कहा,‘कैथलिक नेताओं के कारण जो कुछ भी सहना पडा, उससे मुझे लज्जा होती है तथा क्रोध भी आता है ।’ वे कनाडा के स्थानीय नेता तथा अन्य प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे । वे शीघ्र ही कनाडा जाएंगे ! कनाडा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि पोप कनाडा आकर क्षमा याचना करें ।
The Bishops of Canada welcome Pope Francis' request for pardon for the suffering inflicted on indigenous Canadians. Pope Francis has been meeting with delegations from Canada's First Nations, Inuit and Métis peoples over the last few days.https://t.co/unWPATZBMp
— Vatican News (@VaticanNews) April 1, 2022
कनाडा स्थित एक आयोग ने वर्ष २०१५ के अपने ब्योरे में कहा था कि कनाडा में कुछ दशक पूर्व विद्यालय के निवासी छात्रों के लैंगिक शोषण करने के साथ-साथ उन्हें भूखा रखकर, उनके साथ अत्याचार किए गए । तब कुछ छात्रों की मृत्यु भी हुई थी । उन्हें इस विद्यालय परिसर में ही गाड (दफनाया) दिया गया ।
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी को बंदी बनाया गया
पति से अधिक आय वाली पत्नी को भरण-पोषण (पोटगी) देने की आवश्यकता नहीं – Karnataka High Court
(और इनकी सुनिए) “जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे !” – Pakistani Minister Musadik Malik
Pakistan Gurdwara : पाकिस्तान में १२५ वर्ष पुरातन गुरुद्वारा ध्वस्त करने का प्रयास
Pakistani Soldiers Loot POK : पाकिस्तान के सैनिकों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पेट्रोल पंप लूटा ।