४५ लोगों को बनाया बंदी !

कोलंबो (श्रीलंका) – श्रीलंका में निर्मित आर्थिक संकट के कारण सर्वसामान्य लोगों की दुर्दशा होने से स्थानीय लोगों ने ३१ मार्च रात को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर के बाहर आंदोलन किया । आंदोलनकारियों ने जोरदार घोषणाबाजी करते हुए राष्ट्रपति से त्यागपत्र देने की मांग की । पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास करने पर हिंसा आरंभ हो गई । आंदोलनकारियों ने पुलिस पर बोतलें फेंकी और जोरदार पथराव किया । पुलिस ने अश्रुगैस (टीयरगैस) के साथ पानी की बौछार कर, आंदोलनकारियों को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया । उग्र भीड ने एक बस को भी आग लगा दी । जब राष्ट्रपति के घर के सामने यह सब हो रहा था, तब वे स्वयं घर पर नहीं थे । इस समय आंदोलनकारियों को रोकने के लिए विशेष कृति दल एवं अर्धसैनिक दल का उपयोग किया गया । इस स्थान पर अब संचारबंदी लागू कर दी गई है । ४५ लोगों को बंदी बनाया गया । श्रीलंका में कुछ सप्ताह से खाद्यसामग्री के साथ जीवनावश्यक वस्तुओं का अभाव, ईंधन एवं गैस इत्यादि का अभाव आदि समस्याओं का सामना करना पड रहा है ।
Sri Lanka imposes curfew in capital after protests over economic crisishttps://t.co/OgdGdENvXW pic.twitter.com/VH7h8yOCeK
— The_Nation (@The_Nation) April 1, 2022
डीजल न होने से १३ घंटे से भी अधिक समय श्रीलंका में संपूर्ण बिजली की आपूर्ति खंडित रही । बिजली बचाने के लिए अनेक स्थानों पर मार्ग के पथ-दीप (स्ट्रीट लाईट) भी बंद कर दिए गए । सरकारी चिकित्सालयों पर भी खंडित बिजली आपूर्ति का परिणाम हुआ है ।
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के ३ आतंकवादियों की संदिग्ध रूप से मौत
बांग्लादेश में धर्मांध मुसलमानों द्वारा एक ही हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या ।
Germany Grooming Gangs : जर्मनी में भी यूके जैसी ‘ग्रूमिंग गैंग’!
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।