
देहली – सनातन संस्था द्वारा समय-समय पर समाजोपयोगी उपक्रम चलाए जाते हैं । इसके अंतर्गत संस्था की ओर से स्थानीय गीता कॉलोनी स्थित स्वयंसेवी संस्था ‘गॉड गिव्ज एवरीथिंग’ के ५० से भी अधिक निर्धन बच्चों को २ जनवरी २०२२ को सनातन-निर्मित ‘संस्कार बही’ और व्यक्तित्व विकास से संबंधित ग्रंथों का निःशुल्क वितरण किया गया । बच्चों में व्यक्तित्व का विकास हो और अध्ययन में उन्हें सहायता मिले; इस दृष्टि से इन ग्रंथों का वितरण किया गया । सनातन संस्था की कु. कृतिका खत्री, हिन्दू विधिज्ञ परिषद की अधिवक्ता अमिता सचदेवा एवं श्री. प्रतीक यादव के हस्तों यह वितरण किया गया । इस अवसर पर ‘गॉड गिव्ज एवरीथिंग’ के व्यवस्थापक श्री. आशीष गुप्ता उपस्थित थे ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के विद्यालय में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान