|
व्यक्तिगत लाभ के लिए धर्म का राजनीतिकरण करने वाले ऐसे नेताओं को जनता ने चुनाव में सबक सिखाया, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ! – संपादक

लक्ष्मणपुरी (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) – भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पक्ष में आए पूर्व कांग्रेस विधायक इमरान मसूद के वक्तव्य का एक वीडियो ट्वीट किया है, ‘यदि सभी मुसलमान एक साथ आ जाएं, तो दूसरे मेरे पैर पकडेंगे ।’ इसमें मसूद आगे कहते हैं, ‘तुम्हारे (मुसलमानों) कारण मुझे दूसरों के पांव पकडने पडते हैं । तुमने मुझे कुत्ता बना दिया है ।’ समाजवादी पक्ष द्वारा मसूद को कोई महत्व न दिए जाने के कारण, उन्होंने ऐसा वक्तव्य दिया है ।
कुछ दिन पूर्व, समाजवादी पार्टी में सम्मिलित होने के उपरांत मसूद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है । मसूद ने कहा कि, “अखिलेश यादव ने मुझे दो बार लक्ष्मणपुरी बुलाया था ; किंतु, वास्तव में मुझसे भेंट नहीं की तथा उन्होंने सहारनपुर में पक्ष के प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी है (मसूद सहारनपुर के पूर्व विधायक हैं) । मैं अपने साथियों के परामर्श पर समाजवादी पक्ष में सम्मिलित हुआ ।”
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री