मकर संक्रांति के अवसर पर भारत को दी गई मूर्ति !
भारत के देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियों की तस्करी होना, पुरातत्व विभाग के लिए लज्जाजनक है ! प्राचीन मूर्तियों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए स्थापित यह विभाग यदि क्षमता से काम नहीं कर रहा है, तो यह विभाग बंद कर देना चाहिए ! – संपादक

लंदन – बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर से अनुमानित ४० वर्ष पूर्व चोरी हुई देवी की मूर्ति, इंग्लैंड के एक उद्यान में प्राप्त हुई है । यह मूर्ति १० वीं शताब्दी की है तथा यह मकर संक्रांति के अवसर पर भारत को दी गई है । अब यह मूर्ति नई देहली के भारतीय पुरातत्व विभाग को दी जाएगी ।
Privileged to recover for repatriation priceless 10th century Vrishanana Yogini – missing since 1980s from Lokhari Temple, UP, India. Discovered in London in Oct 21, secured in @HCI_London. We thank all collaborators. @DrSJaishankar @harshvshringla @MEAIndia @PMOIndia pic.twitter.com/owyDbH1mKR
— India in the UK (@HCI_London) January 14, 2022
यह मूर्ति बुंदेलखंड के बांदा जनपद के लोखरी मंदिर में स्थापित ‘योगिनी’ समूह की मूर्तियों में से एक है । योगिनी तांत्रिक पूजा से संबंधित, शक्तिशाली देवी-देवताओं का एक समूह है । समूह के रूप में उनकी पूजा की जाती है । मूर्ति की सूचना अक्टूबर २०२१ में उच्चायुक्त को दी गई थी । इंग्लैंड में स्थित, भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार को मूर्ति दी गई है । गायत्री कुमार ने पेरिस में अपने कार्यकाल में भी योगिनी की एक और मूर्ति भारत वापस भेजी थी । यह मूर्ति भी लोखरी के उसी मंदिर से चुराई गई थी । यह मूर्ति २०१३ में देहली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थापित की गई थी ।
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई अंत्येष्टि में दिखाई दिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif