ध्यान दें, कि शिकायत न होने पर भी सूचना पट तत्परता से हटाने वाली पुलिस, हिन्दुओं द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई करने में टाल-मटोल करती है ! उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार होते हुए, हिन्दुओं को ऐसा होने की अपेक्षा नहीं है ! – संपादक

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – वाराणसी में अहिन्दुओं को गंगा घाटों में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी देने वाले हिंदी भाषा के सूचना पट शहर भर में दिखाई दे रहे हैं । कहा जाता है ,कि इन्हें विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने लगाया था । इन सूचना पटों पर इन दोनों संगठनों के नाम लिखे हुए हैं । यद्यपि, इस संबंध में कोई शिकायत प्रविष्ट नहीं कराई गई है, फिर भी पुलिस ने इन सभी सूचना पटों को हटा दिया है । सूचना पटों का वीडियो तीव्रता से प्रदर्शित होने के उपरांत, पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है ।
‘Not A Request, But A Warning’: Posters In Varanasi Ask Non-Hindus To Stay Away From Ghats, Cops Launch Probe.#Varanasi #VHP #BajrangDal https://t.co/eN7q9rOHlb
— ABP LIVE (@abplivenews) January 7, 2022
इन सूचना पटों पर लिखा है कि, “अहिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है । गंगा माता, काशी घाट तथा मंदिर, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं । सनातन धर्म में आस्था रखने वालों का यहां स्वागत है । यह जगह कोई ‘पर्यटन स्थल’ नहीं है । यह एक चेतावनी है, अनुरोध नहीं ।”
अहिन्दू काशी के घाटों की पवित्रता नष्ट करते हैं ! – बजरंग दल
बजरंग दल के काशी प्रबंधक निखिल त्रिपाठी रुद्र ने पी.टी.आई. को बताया । पी.टी.आई. से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “अहिन्दू काशी के घाटों की पवित्रता नष्ट कर रहे हैं, इसलिए उन्हें चेतावनी दी गई है । सनातन धर्म में आस्था न रखनेवालों के लिए यह चेतावनी है । कुछ दिन पहले घाट पर एक युवती का बीयर पीते हुए चित्र देखा गया था । यहां के घाट और मंदिर सनातन धर्म के प्रतीक हैं । यदि कोई व्यक्ति अपवित्रता करता दिखाई दिया, तो हम उसे पकडकर पुलिस के हवाले कर देंगे ।” (यह कार्य पुलिस और प्रशासन का होते हुए भी, क्या पुलिस ऐसे समय सोती रहती है ? – संपादक)
TMC Rebellion : तृणमूल कांग्रेस के २० सांसदों का विद्रोह !
PM Modi Record : प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता बने ।
‘NEET’ Re-Examination : ‘नीट’ पुनर्परीक्षा की प्रश्नपत्रिका निर्माण करने वाले विशेषज्ञ २१ जून तक अज्ञातवास में रहेंगे !
‘हलाल टैक्स’ हिन्दू समाज के कोष से बलात् वसूल किया जाने वाला ‘जजिया कर’ ही है ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।