मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोडने को भी सहमति

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्रीमंडल ने युवक और युवती के विवाह के लिए कम से कम उम्र एक समान अर्थात २१ वर्ष करने पर सहमति दी है । इसके साथ ही चुनाव सुधारों से संबंधित विधेयक को भी सहमति प्रदान की गई है । यह संसद में पारित होने के बाद मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोडने से नए मतदाताओं को प्रविष्टि के लिए अधिक अवसर मिलेगा । ये दोनों विधेयक संसद के इसी अधिवेशन में प्रस्तुत होने की संभावना है ।
Union Cabinet clears proposal to raise the minimum age of women for marriage from 18 years to 21 yearshttps://t.co/tnocDCJKjC
— OpIndia.com (@OpIndia_com) December 16, 2021
युवती के विवाह की कम से कम उम्र पर विचार करने के लिए जया जेटली की अध्यक्षता में एक कार्यवाही दल की स्थापना की गई थी । १० सदस्यों के कार्यवाही दल ने देश के विचारवंत, कानून विशेषज्ञ और नागरिक संगठनों के नेताओं से विचारविनिमय किया था । इस विषय की रिपोर्ट पिछले वर्ष दिसंबर में सरकार को सौंपी गई थी । कार्यवाही दल ने विवाह के लिए उम्र २१ वर्ष करने के विषय में ४ कानूनों में सुधार करने की सिफारिश की है ।
मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से जोडेंगे
चुनाव आयोग ने ‘मतदाता कार्ड’ को ‘आधार कार्ड’ से जोडने की सिफारिश की है । जिससे मतदाता सूची पारदर्शक और अचूक बना सकते हैं । जाली मतदाता व एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में प्रविष्टि करने वाले मतदाता भी इस कारण हटाए जाएंगे । अन्य स्थानों पर काम करने वालों को उनके रहने के शहर में मतदान करने की आयोग की इच्छा इस नए विधेयक के कारण साकार हो सकती है । १ जनवरी के बाद १८ वर्ष पूर्ण करने वाले युवकों को वर्ष भर में ४ बार मतदाता सूची में नाम प्रविष्ट करने की छूट देने की व्यवस्था इस विधेयक में है । वर्तमान में उनको वर्ष में एक बार ही यह अवसर मिलता है ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !