
कोलकाता (बंगाल) – भारतीय मुद्रा पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस का छायाचित्र छापने की मांग करने वाली याचिका कोलकाता उच्च न्यायालय में प्रविष्ट की गई है । इस पर सुनवाई करते समय न्यायालय ने केंद्र सरकार को इस विषय में उत्तर देने के लिए नोटिस जारी किया है । इस पर २१ फरवरी २०२२ के दिन अगली सुनवाई होने वाली है ।
Calcutta High Court Seeks Centre's Response In Plea Seeking Printing Of Netaji Subhash Chandra Bose's Picture On Indian Currency Notes @Aaratrika_11 https://t.co/QeW9dcuaOf
— Live Law (@LiveLawIndia) December 14, 2021
९४ वर्षीय स्वतंत्रता सैनिक हरेन बागची विश्वास ने यह याचिका प्रविष्ट की है । उन्होंने याचिका में कहा है कि महा. गांधी समान ही मुद्रा पर सुभाषचंद्र बोस का छायाचित्र क्यों नहीं छापा जाता ? भारत सरकार ने अभीतक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की स्वतंत्रा के लिए दिए योगदान को योग्य मान्यता नहीं दी है ।
इसके पूर्व मद्रास उच्च न्यायालय ने ऐसी मांग करने वाली याचिका अस्वीकार की है !
सितंबर २०२१ में मद्रास उच्च न्यायालय में सुनवाई करते समय नेताजी सुभाष चंद्र बोस का छायाचित्र मुद्रा पर छापने की मांग करने वाली एक याचिका निरस्त की गई थी । न्यायालय ने कहा था कि, मुद्रा पर महा.गांधी के अतिरिक्त अन्य किसी का भी छायाचित्र न छापने का केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक का निर्णय योग्य है । न्यायालय नेताजी बोस और अन्य किसी भी स्वतंत्रता सेनानी को कम नहीं देखता । कई ज्ञात और अज्ञात लोगों ने काम किया है । यदि कोई सभी के विषय में ऐसी मांग करने लगे, तो उसका अंत ही नहीं होगा ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !