|

नई देहली – बीजेपी ने नई दिल्ली नगर परिषद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है, कि यहां के ‘अकबर रोड’ का नाम दिवंगत सी.डी.एस. (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ – तीन सशस्त्र बलों के प्रमुख) जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए । “अकबर एक आक्रांता शासक था, जिसने भारत पर आक्रमण किया था । अत: मार्ग का नाम जनरल रावत के नाम पर रखना अधिक उचित है ।”
Delhi BJP urges NDMC to rename Akbar road after CDS Bipin Rawat for a 'permanent memory' https://t.co/MbuuGu2Ak9
— Republic (@republic) December 14, 2021
१. नई देहली नगर परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, “हम इस मांग का समर्थन करते हैं ; यद्यपि यह निर्णय पूर्ण रूप से नई देहली नगर परिषद पर निर्भर है । कोई भी निर्णय लेने से पहले नगर परिषद विचार करेगी ।”
२. इस मार्ग का नाम बदलने की मांग पहले भी की जा चुकी है । केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने मांग की थी कि, “अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड किया जाए ।” इससे पहले, मार्ग की नाम पट्टी को हटाकर वहां ‘सम्राट हेमू विक्रमादित्य मार्ग’ की पट्टी लगाई गई थी, जिसका उत्तरदायित्व हिन्दू सेना ने लिया था ।
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए जाने की संभावना