अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने जिलाधीश से की थी मांग !
हिन्दुओं को लगता है, कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के कारण, हिन्दुओं को यह अनुमति मिलनी चाहिए ! – संपादक

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने १० दिसंबर को यहां भगवान कृष्ण की जन्मस्थली, ईदगाह परिसर में, भगवान कृष्ण की आरती करने के लिए जिलाधीश से अनुमति मांगी थी ; किन्तु, प्रशासन ने इसे अस्वीकार कर दिया है ।

१. जिलाधीश नवनीत सिंह चहल ने कहा कि, “आरती की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि, इससे एक नई परंपरा का स्थापित होगी । इस संबंध में प्रशासन सतर्क है । यहां शांति भंग करने का कोई प्रयत्न किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी ।”
मथुरा: हिंदू महासभा ने भगवान कृष्ण की आरती की अनुमति के लिए फिर की अपील, प्रशासन सतर्क #Mathura https://t.co/f4K7nYCCFG
— आउटलुक (@outlookhindi) December 10, 2021
२. हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने एक दिन पहले कहा था कि, “हमने ७ दिसंबर को जिला प्रशासन को पत्र भेजा है ; किन्तु, अभी तक उनका कोई उत्तर नहीं मिला है । हम बिना अनुमति के आरती नहीं करेंगे । यदि हमें अनुमति नहीं दी जाती है, तो प्रशासन स्वयं वहां आरती करे और हमें उसका वीडियो भेजे ।”
३. इससे पहले, महासभा ने ६ दिसंबर को ईदगाह मस्जिद में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने और वहां जलाभिषेक करने की घोषणा की थी ; किन्तु, पुलिस द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को घर में नजरबंद करने व परिसर की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कडी करने उपरांत, संगठन ने घोषणा वापस ले ली ।
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।