हिंद महासागर में चीन की युद्ध नौकाओंपर नौसेना का ध्यान ! – नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार

नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार

नई देहली – लद्दाख में प्रत्यक्ष नियंत्रण सीमा पर चीनी सेना के साथ संघर्ष और तनाव की घटनाओं के बाद हिंद महासागर में भारत की नौसेना सतर्क है। चीन की प्रत्येक नौका पर ध्यान रखा जा रहा है, ऐसी जानकारी भारत के नवनियुक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने दी। वे ४ दिसंबर को ‘नौसेना दिन’ के उपलक्ष में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

एडमिरल हरिकुमार ने आगे कहा कि, प्रत्यक्ष नियंत्रण सीमा पर तनाव था, हमने हिंद महासागर क्षेत्र में युद्ध नौका तैनात की थी। परिस्थिति बिगडते ही चीन को सही उत्तर दे सकें, यह इसके पीछे का उद्देश्य था। चीन वर्ष २००८ से हिंद महासागर क्षेत्र में खुराफात कर रहा है। हिंद महासागर में पहले चीन की ८ युद्ध नौकाएं रहती थीं, अब ३ हैं। हम उनके ऊपर बारीकी से ध्यान रखे हुए हैं।

युद्ध नौकाओं पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति

एडमिरल हरिकुमार ने आगे कहा कि, नौ सेना की प्रमुख युद्ध नौकाओं पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। १५ प्रमुख युद्ध नौकाओं पर अभी तक लगभग २८ महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जल्द ही यह संख्या बढनेवाली है।

इस दल में विविध भूमिकाओं में महिलाओं को सहभागी करना और उनके ऊपर जिम्मेदारी सौंपना, इसके लिए नौ सेना तैयार है। ‘राष्ट्रीय संरक्षण अकादमी’ में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के तरीके पर काम किया जाता है।