
नई दिल्ली – उपचार के समय मरीज की मृत्यु होने पर इसके लिए डॉक्टरों को दोषी नहींं ठहरा सकते, ऐसा महत्वपूर्ण निर्णय उच्चतम न्यायालय ने दिया । ‘मरीजों पर उपचार करते समय उनके जीवन की निश्चिति कोई भी डॉक्टर नहीं दे सकता । वे केवल उनकी ओर से सर्वोत्तम उपचार देने का प्रयास कर सकते हैं’, ऐसा न्यायालय ने इस समय कहा । मुंबई अस्पताल और वैद्यकीय संशोधन केंद्र की एक मामले की याचिका पर सुनवाई के समय ‘राष्ट्रीय ग्राहक शिकायत निवारण आयोग’ द्वारा दिया आदेश उच्चतम न्यायालय ने निरस्त कर दिया । इस आदेश में डॉक्टरों की गैरजिम्मेदारी के कारण मरीज की मृत्यु होने पर मरीज के रिश्तेदार को १४ लाख १८ सहस्र रुपए का मुआवजा देने को कहा गया था ।
No doctor can assure life to his patient but can only attempt to treat everyone to the best of his or her abilities, said the Supreme Court on Tuesday
(@utkarsh_aanand reports)https://t.co/MbKbHBeTlZ
— Hindustan Times (@htTweets) December 1, 2021
वर्तमान में मरीज का कुछ भी बुरा होने पर, उसका सर्व दोष संबंधित डॉक्टरों पर डालने की मानसिकता निर्माण हो गई है । अनेक मामलों में मरीजों के रिश्तेदार मरीज की मृत्यु स्वीकारने की स्थिति में नहीं होते हैं । कोरोना के संक्रमण के समय में दिनरात मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों पर हमले के मामले बढने के विषय में भी न्यायालय ने चिंता व्यक्त की है ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !