१२ से १८ आयुवर्ग के लडकियों की संख्या सर्वाधिक
|

आगरा (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष २०२० में १ सहस्र युवक और युवतियां लापता हुए हैं । विशेष बात यह कि इनमें १ सहस्र १६६ लडकियां हैं, इसका अर्थ उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन ३ लडकियां लापता होती हैं । सूचना के अधिकार से यह आंकडें सामने आए हैं । ५० जिलों से सूचना के अधिकार से यह जानकारी प्राप्त हुई है ।
Five children, including 3 girls, go missing every 24 hours in Uttar Pradesh: RTI https://t.co/vZVMLU7jhp
— The Times Of India (@timesofindia) November 27, 2021
१. इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि लापता इन लडकियों में से १ सहस्र ८० लडकियों की आयु १२ से १८ वर्षतक है । इनमें से ९६६ लडकियों की खोज की गई; परंतु २०० लडकियों के विषय में कोई भी जानकारी नहीं मिली है ।
२. आगरा के सूचना अधिकार कार्यकर्ता तथा बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने सूचना अधिकार के अंतर्गत यह जानकार प्राप्त की है । उन्होंने कहा कि कुछ जनपदों की पुलिस ने सूचना अधिकार के द्वारा जानकारी देना सीधे अस्वीकार किया । युवक-युवतियों का इस प्रकार लापता होना चिंता का विषय है । लडके-लडकियां लापता होकर ४ महिने बीत जाने पर भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली, तो ऐसे प्रकरणों को मानवीय तस्करीविरोधी विभाग को सौंपने का कानून में प्रावधान है; परंतु ऐसा होते हुए भी लापता होने की घटनाएं बढ रही हैं ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !