
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – सनातन धर्म की ज्ञानशक्ति समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, इस हेतु सनातन संस्था द्वारा वाराणसी में मंत्री, विधायक एवं विद्यालयों के कुलपति आदि से भेंट की गई । इस अभियान में राज्यमंत्री (स्टांप व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग) श्री. रविंद्र जयसवाल, पर्यटन व संस्कृति विभाग मंत्री श्री. नीलकंठ तिवारी, वाराणसी महानगरपालिका की महापौर श्रीमती मृदुला जयसवाल, भाजपा के विधायक श्री. सौरभ श्रीवास्तव, श्री. सुरेन्द्र नारायण सिंह, वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्राध्यापक श्री आनंद कुमार त्यागी, समाजसेवी उद्योजक श्री. केशव जालान आदि से संपर्क किया गया । सनातन संस्था के धर्मप्रचारक श्री. अभय वर्तक एवं श्रीमती प्राची जुवेकर ने इस अभियान में सभी को जानकारी दी । सभी ने इस अभियान को बहुत सकारात्मक प्रतिसाद दिया ।
क्षणिकाएं
१. राज्यमंत्री श्री. रविंद्र जयसवालजी ने संपर्क के विषय सुनते ही तुरंत दो संच की मांग दी । ‘हलाल अर्थव्यवस्था भारत के लिए संकट कैसे है’, यह बताने पर उन्होंने यह विषय विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया ।
२. भाजपा के विधायक श्री. सौरभ श्रीवास्तव ने स्वयं के लिए ग्रंथ लिए और कहा कि ‘‘यह कार्य मेरा ही कार्य है, मैं इस कार्य में पूर्ण रूप से सहयोग करूंगा ।’’
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?