
आगरा (उत्तर प्रदेश) – भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति हाथ उखड जाने पर, एक कृष्ण भक्त पुजारी रोते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचे । जब उन्होंने डॉक्टर से मुर्ति का हाथ पुन: बैठाने के लिए कहा, तो डॉक्टर ने पट्टी बांध कर उपचार किया और मूर्ति की बांह फिर से जोड दी । पुजारी लेखी सिंह ने कहा, “सुबह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को स्नान कराते समय हाथ उखड गया था ।” घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर निरंतर प्रसारित हो रहा है । लेखी सिंह गत ३० वर्षों से अर्जुन नगर के पथवारी मंदिर में पुजारी के पद पर कार्यरत हैं ।
Agra priest broke down at a hospital and asked doctors to bandage his Krishna idol's broken armhttps://t.co/AfAEUyOJAX
— IndiaToday (@IndiaToday) November 21, 2021
१. घटना के विषय में लेखी सिंह ने कहा, “मैं चिकित्सालय गया और मैंने मूर्ति का हाथ जोडने का अनुरोध किया । साथ ही, इसे पट्टी करने का भी अनुरोध किया ; किन्तु, किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया । मैं व्यथित था व अंदर से टूट गया था एवं मेरे अश्रु अविरल बह रहे थे ।”
२. जिला चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि, “पुजारी ‘मूर्ति का उपचार ‘ कराने के लिए रो रहा था । पुजारी की भावनाओं को देखकर हमने मूर्ति को ‘श्रीकृष्ण’ के नाम से रोगी के रूप में पंजीकृत किया । हमने पुजारी को संतुष्ट करने के लिए मूर्ति के हाथ में पट्टी बांध दी ।” (पुजारी की संतुष्टि के लिए कर्म करने की अपेक्षा, भाव पूर्ण होकर पट्टी बांधी होती तो आध्यात्मिक लाभ होता ! – संपादक)
उल्हासनगर में चीनी खाद्यपदार्थ में मृत छिपकली मिली !
योग शरीर को ४० वर्ष की आयु में २० वर्ष की आयु से भी अधिक लचीला बनाने में सहायक है ! – PM Narendra Modi
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध
मानवाधिकारों के उल्लंघन का गढ होने वालों को हमें उपदेश नहीं देना चाहिए ! – India’s Ministry of External Affairs
Sant Kabir Nagar Murder : संत कबीरनगर (उत्तरप्रदेश) में नासिर ने तलवार से किया आनंद का गला रेतकर हत्या !
Hindu Temple Funds : मंदिरों के २४६ करोड रुपयों से निर्मित होने वाली व्यावसायिक संकुल (कॉम्प्लेक्स) की परियोजनाएं निरस्त !