इसके पूर्व, सर्वोच्च न्यायालय ने अनेक बार तथा विविध उच्च न्यायालयों ने सरकार को विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, देश में समान नागरिक कानून लागू करने का परामर्श दिया है ; परंतु, यह लज्जाजनक बात है, कि अब तक एक भी दल की सरकार ने समान नागरिक कानून बनाने का प्रयास नहीं किया है । हिन्दुओं की यही अपेक्षा है, कि वर्तमान सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्रतिशीघ्र यह कानून पारित करेगी !- संपादक

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – ‘देश को एक समान नागरिक संहिता की आवश्यकता है तथा संविधान के अनुच्छेद ४४ को लागू किया जाना चाहिए’, ऐसा प्रतिपादन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंतर-धार्मिक विवाह के संबंध में १७ याचिकाओं पर हुई सुनवाई के समय किया । ‘केंद्र सरकार को अनुच्छेद ४४ के प्रावधानों को लागू करने के लिए, एक समिति गठित करने पर विचार करना चाहिए ।’ न्यायालय ने यह भी कहा है कि, राज्य नागरिकों के लिए एक समान कानून बनाने के लिए प्रयास करेगा ।
उच्च न्यायालय ने आगे कहा है कि, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए, कि अंतर-धार्मिक विवाह करने वालों को अपराधियों के रूप में नहीं माना जाए ; संसद में एक पारिवारिक कानून बनाना, समय की आवश्यकता है । संसद को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए ।’ क्या देश में अलग विवाह एवं पंजीकरण कानूनों की आवश्यकता है ? अथवा यह सब एक पारिवारिक कानून के अंतर्गत आना चाहिए, इस पर विचार करें ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !