सर्वाेच्च न्यायालय का अधिवक्ताओं को आदेश

नई देहली – सर्वाेच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के अधिवक्ता को यह आदेश दिया है कि परमबीर सिंह कहां हैं ?, उनका कहां ठिकाना है ?, इसकी पहले हमें जानकारी दीजिए । सिंह ने उनके अधिवक्ता के माध्यम से गिरफ्तारी से संरक्षण देनेवाली याचिका प्रविष्ट की है । उसकी सुनवाई के समय न्यायालय ने यह आदेश दिया । सिंह के विरुद्ध फिरौती मांगने के ४ अपराध पंजीकृत किए गए हैं । उस पर सर्वाेच्च न्यायालय ने अधिवक्ता को उक्त आदेश दिया । इस प्रकरण की अगली सुनवाई २२ नवंबर को होगी ।
No interim protection to Param Bir Singh, SC asks lawyer to first reveal whereabouts https://t.co/6j68BXBoSc
— Republic (@republic) November 18, 2021
१. न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता (परमबीर सिंह) विश्व के किस कोने में हैं ? वे इस देश में हैं अथवा विदेश में ? याचिकाकर्ता कहां है, यह हमें सर्वप्रथम जान लेना है ।
२. इस पर सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि सिंह को सुरक्षित लगा, तो वे सामने आएंगे ।
३. उस पर न्यायालय ने अधिवक्ता को आप में व्यवस्था के प्रति कितना अविश्वास है, यह देखिए । याचिकाकर्ता पुलिस आयुक्त थे; परंतु हम उनके साथ किसी प्रकार का विशेष व्यवहार नहीं करेंगे । वे सुरक्षा मांग रहे हैं । ‘क्या न्यायालय द्वारा सुरक्षा देने पर ही वे भारत में प्रकट होंगे ?’, ऐसा आपका कहना है ?’, इन शब्दों में अधिवक्ता से प्रश्न किया ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।