|

नई देहली – भारत ने अफगानिस्तान के विषय पर १० नवंबर को एक विशेष अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया है । इस बैठक में, भारत सहित ईरान, रूस, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्ताना और किर्गिस्तान, इन देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होनेवाले हैं । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के स्तर पर, इस बैठक का आयोजन किया गया है । इस बैठक का निमंत्रण मिलने पर भी पाकिस्तान और चीन ने इस बैठक में भाग लेना अस्वीकार किया है । चीन ने उसके नियोजन में इस बैठक का समय न बैठने का कारण दिया है । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोवाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे । अफगानिस्तान को इस बैठक का आमंत्रण नहीं दिया गया है । इस विषय में यह बताया गया है, कि इस बैठक में सहभागी हो रहे ८ देशों में से किसी भी देश ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है । भारत ने भी अभी तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है ।
India to host NSA-level meeting on Afghanistan; Ajit Doval to chair discussion https://t.co/Gx9GfYqBIM
— Republic (@republic) November 7, 2021
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan