टीकाकरण के लिए ही नहीं, अपितु देश की हर समस्या और योजना के लिए, हिन्दू धर्मगुरुओं की सहायता लेने का यदि सरकार विचार करे, तो इससे अधिक लाभ होगा ! – संपादक

नई देहली – कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में प्रवाद और भ्रम एक चुनौती है । इसका समाधान, लोगों को अधिक जागरूक करना है । टीकाकरण में गति लाने के लिए आप स्थानीय धर्मगुरुओं की सहायता भी ले सकते हैं । देश में टीकाकरण पर एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है, कि हमें धर्मगुरुओं के संदेश को लोगों तक पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान देना होगा । बैठक में देश के उन ४० जिलों के जिलाधीशों ने भाग लिया, जहां टीकाकरण धीमा है ।
Circulate videos of religious leaders to tackle Covid vaccine rumours: PM Modi https://t.co/L651mbHr4Q
— Hindustan Times (@HindustanTimes) November 3, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधीशों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आपको अपने जिलों में टीकाकरण की गति बढाने के लिए, नए-नए उपाय अपनाने होंगे । यदि आप अपने जिले के प्रत्येक गांव और शहर के लिए एक अलग रणनीति बनाना चाहते हैं, तो वह भी बनाएं । आप क्षेत्र के आधार पर २०-२५ लोगों का सेवा दल बनाकर ऐसा कर सकते हैं ।”
उल्हासनगर में चीनी खाद्यपदार्थ में मृत छिपकली मिली !
योग शरीर को ४० वर्ष की आयु में २० वर्ष की आयु से भी अधिक लचीला बनाने में सहायक है ! – PM Narendra Modi
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध
मानवाधिकारों के उल्लंघन का गढ होने वालों को हमें उपदेश नहीं देना चाहिए ! – India’s Ministry of External Affairs
Sant Kabir Nagar Murder : संत कबीरनगर (उत्तरप्रदेश) में नासिर ने तलवार से किया आनंद का गला रेतकर हत्या !
Hindu Temple Funds : मंदिरों के २४६ करोड रुपयों से निर्मित होने वाली व्यावसायिक संकुल (कॉम्प्लेक्स) की परियोजनाएं निरस्त !